"

Ticker

6/recent/ticker-posts

धोनीने बनाया ऐसा रिकार्ड जिसे तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं नामुनकिन है। dhoni's records that impossible to break

धोनीने बनाया ऐसा रिकार्ड जिसे तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं नामुनकिन है। dhoni's records that impossible to break

महेंद्रसिंग धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान रहे है। हाली में उन्हें एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ कप्तानी करनेका मौका मिला और शायद वह आखरी मौका था यह मैच टाई रहा।
कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान शिखर धवन को आराम दिए जाने के बाद एमएस धौनी को कप्तान बनाया गया। उनका यह 200वां मैच यादगार बन गया, क्योंकि इस मैच में उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

इस मैच के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान के तौर पे एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है जो तोड़ पाना किसी भी कप्तान के लिए बहोत मुश्किल है। धोनी ने अपने पूरे करिअर में 200 बार एकदिवसीय क्रिकेट में भारत का नेतृत्व किया है और उनकी कप्तानी में भारत ने रिकॉर्ड 5 बार टाई मैच खेले है।महेंद्र सिंह धौनी दुनिया के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में 5 मैच टाई के रूप में समाप्त हुए हैं। दुनिया का कोई भी कप्तान ऐसा कारनामा नहीं कर सका है।
अन्य कप्तानों की बात की जाए तो इनमें आर रिचर्डसन, स्टीव वॉ और शॉन पॉलाक का नाम शामिल है, जिनकी कप्तानी में तीन वनडे मैच बराबरी पर छूटे हैं। आगे आने वाले दिनोंमें इनका यह रिकॉर्ड तोडना बहोत मुश्किल है
अफगानिस्तान 14वां ऐसा देश बना जिसके खिलाफ महेंद्र सिंह धौनी ने वनडे में कप्तानी की है। इससे पहले भारत के किसी और कप्तान ने इतने देशों के खिलाफ टीम की कप्तानी नहीं की है। सौरव गांगुली ने वनडे खेलेने वाले 13 देशों के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी की है।

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या